Wednesday, March 6, 2019

तन्हा

तन्हा 

नहीं मेरा कोई दोस्त नहीं 
हर जगह इक तन्हाई है ।
खुदा भी है रूठा मुझसे 
काली घटा सी छाई है ।।

आशाएँ बहुत हैं मुझे
शायद यही मेरी एक बुराई है ।
जान छिड़क दी है तुझपे
गायब मेरी परछाई है।।

तेरे अश्क तेरा गम सब मेरा
मेरी मुस्कराहट तेरी बनाई है।
तेरे लिए हर हद गुज़र कर
अपनों से मात खाई है ।।

तू चला गया अकेला छोड़ 
पीछे ना मुङने की कसम खाई है ।
खड़ी थी मैं इंतज़ार में वहीं
आज मेरे वजूद ने ठोकर खाई है ।।

कितना खो दिया मैंने खुद को 
ये बात समझ अब आई है ।
तेरे चले जाने का दर्द नहीं 
दर्दनाक ये तन्हाई है ।।

Thursday, February 21, 2019

Mai bhi ek Sipahi Hoon (I am also a soldier) - A girl's struggle


         मैं भी एक सिपाही हूँ 



हर दिन एक नयी शुरुआत के साथ
 एक नयी आस के साथ 
की आज मेरा दिन है
 मैं रोज़ एक नयी जंग लड़ने चल पड़ती हूँ।  

हाथो में बैग लिए, आँखों में चमक 
और चेहरे पर एक अजीब सा राज़ लिए
 मैं सफ़र के लिए निकलती हूँ। 

बंदिशें लगाता जहाँ मुझ पे 
उन सब से लड़ झगड़ती हूँ। 
रास्ते में कठिनाइयाँ बहुत हैं 
मैं फिर भी आगे बढ़ती हूँ। 

सिखाया जाता मुझे जीने का ढंग 
दुनिया तय करती कपड़ों का रंग 
इन गाली तानों के बोझे से 
मैं दूर कहीं गुज़रती हूँ… 

हाँ, मैं भी एक सिपाही हूँ 
कई ज़िंदगियों के लिए लड़ती हूँ।